12/05/2026
1001299679.jpg

सरगुजा समय रामानुजगंज:
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के विरुद्ध सोशल मीडिया पर बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने वाली तथाकथित इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ भाजपा नेता अश्विनी गुप्ता ने मोर्चा खोल दिया है।

अश्विनी गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रामानुजगंज थाने पहुँचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।


अश्विनी गुप्ता का तीखा हमला: फॉलोअर्स के लिए फैला रही हैं विद्वेष
भाजयुमो नेता अश्विनी गुप्ता ने पुलिस को सौंपे आवेदन में कड़े तथ्यों के साथ आरोप लगाया कि आकांक्षा टोप्पो केवल अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और अवैध कमाई करने के लिए समाज में वैमनस्यता फैला रही हैं। अश्विनी गुप्ता ने कहा, “आकांक्षा टोप्पो जानबूझकर ऐसी भ्रामक बातें सोशल मीडिया पर प्रचारित कर रही हैं जिससे जनता भ्रमित हो। मंत्री जी जैसे सम्मानित व्यक्तित्व के खिलाफ ‘घोंचू’ और ‘कामचोर’ जैसे शब्दों का प्रयोग उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है।”


नशे में बनाती हैं वीडियो या दिमागी संतुलन खराब” – अश्विनी गुप्ता
प्रेस को संबोधित करते हुए अश्विनी गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि आकांक्षा टोप्पो का वीडियो देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि या तो वह किसी नशे की हालत में वीडियो बनाती हैं या फिर उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

उन्होंने कड़े लहजे में कहा— “यदि उनका मानसिक संतुलन खराब है, तो रामानुजगंज विधानसभा की जनता चंदा इकट्ठा कर उनका इलाज कराएगी, लेकिन सत्ता और पद की गरिमा को ठेस पहुँचाने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।”


क्षेत्र में प्रवेश वर्जित करने और अकाउंट बैन की मांग
अश्विनी गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जब तक उनकी मानसिक स्थिति की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तुरंत प्रतिबंध (Ban) लगाया जाए और रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में उनका प्रवेश वर्जित किया जाए। उन्होंने यह तथ्य भी सामने रखा कि इसी तरह के अपराध के लिए आकांक्षा के विरुद्ध पहले भी थाना सीतापुर में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज है।


गिरफ्तारी की मांग और कार्यकर्ताओं का समर्थन
इस अवसर पर मंडल महामंत्री पार्षद सिद्धांत यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा स्वीकार्य नहीं है। पुलिस उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजे।


मौके पर मौजूद प्रमुख जन:
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव, मंडल महामंत्री सिद्धांत यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. राकेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, दयाल विश्वास, सुमित गुप्ता, पवन गुप्ता, राकेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, आशीष ठाकुर, आकाश गुप्ता, अमित सिंह, आकाश तिवारी, हर्ष सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा और नेताम समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *