24/05/2026
1493636e-d936-483e-bbad-cb6638ebc107

🔷 एक दिन के अंदर कुल 53 समंस, 22 जमानती वारंट, 24 गिरफ़्तारी वारंट किया गया तमिल।
🔷 सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर रहेगा जारी।

सरगुजा –  पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना/चौकी मे लंबित समंस, जमानतीय वारंट, गिरफ़्तारी वारंट की तमिली हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे कल दिनांक कों संयुक्त समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर अधिक से अधिक समंस, जमानतीय वारंट एवं गिरफ़्तारी वारंटो की तमिली करने अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत थाना कोतवाली द्वारा 05 गिरफ़्तारी वारंट तमिल किया गया हैं, थाना गांधीनगर द्वारा 07 गिरफ़्तारी वारंट तमिल किया गया, थाना मणीपुर द्वारा 02 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना लखनपुर द्वारा 03 गिरफ़्तारी वारंट तमिल किया गया, थाना उदयपुर द्वारा 02 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 03 गिरफ़्तारी वारंट तमिल किया गया, थाना धौरपुर द्वारा 02 गिरफ़्तारी वारंट एवं थाना सीतापुर द्वारा 01 गिरफ़्तारी वारंट कुल 25 गिरफ़्तारी वारंट सहित कुल 22 जमानतीय वारंट एवं 53 समंस की तमिली की गई हैं, सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *