17/05/2026
IMG-20240522-WA0170

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
🔷 *थाना सीतापुर पुलिस द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही*।
🔷 *आरोपी द्वारा व्यवसाय करने के लिए प्रार्थिया से रुपये मांगकर लगातार मारपीट कर किया जा रहा था प्रताड़ित*।
🔷 *महिला सम्बन्धी अपराधों मे सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्यवाही जारी*।


महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 21/05/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि डंगबुड़ा सीतापुर निवासी अनिल अग्रवाल प्रार्थिया कों सात माह पूर्व पत्नी बनाकर लाया था, कुछ महीने अच्छे से रहने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थिया से मारपीट किया जाने लगा और व्यवसाय करने के लिए रुपये पैसे की मांग कर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा घटना दिनांक 10/05/24 कों आरोपी अनिल अग्रवाल द्वारा प्रार्थिया के साथ जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाया गया हैं और दिनांक 21/05/24 कों आरोपी अनिल अग्रवाल द्वारा प्रार्थिया कों जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 157/24 धारा 294, 323, 506, 498(ए), 377 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।



⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से चंद घंटे मे आरोपी अनिल अग्रवाल की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, पूछताछ मे आरोपी द्वारा अपना नाम अनिल अग्रवाल उम्र 40 वर्ष साकिन डांगबुड़ा थाना सीतापुर जिला सरगुजा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक भरत लाल साहू, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, प्रधान आरक्षक रामबचन राम, आरक्षक धनकेश्वर यादव, मनोहर पैकरा, पंकज देवांगन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *