• Sun. Sep 28th, 2025

छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बढ़ा, आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा तापमान, जानिए मौसम एक्सपर्ट ने क्या कहा

Nov 17, 2024

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दोनों ठंड बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह और रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने लगेगी।

प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगर आप भी रहना चाहते है अपने आस पास की खबरों से अपडेट तो सरगुजा समय ग्रुप में नीचे दिए लिंक में क्लिक कर के जुड़ सकते है👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/IlmiehDSy3DJVTK5Zl1dnL
सरगुजा समय के यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://youtube.com/@user-kf7nt6iw7z
सरगुजा समय के डेलीहंट प्रोफ़ाइल में ज्वाइन कर के तत्काल सभी खबरों से रहे अपडेट: https://profile.dailyhunt.in/shubhan1804697051650
सरगुजा समय के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए: https://whatsapp.com/channel/0029VaXyfh93QxS44HIwSq0z

नवनियुक्त मंत्री राजेश तौले गए लड्डू से, सड़क हादसों में मृतक के परिजनों एवं आम नागरिकों में खराब सड़क को लेकर गमगीन माहौल हुई मौत का जिम्मेदार कौन ?
कोठी घर से 35000 कीमत की पीतल की मूर्ति चोरी के मामले मे 04 आरोपी गिरफ्तार
CG किसान कांग्रेस के उपाध्याय विमलेश तिवारी ने सीएम को लिखा पत्र, इस मुद्दों को बताया जनहित में जरूरी

अन्य