सरगुजा समय छत्तीसगढ़ :- लगातार विवादों में रहने वाली उप पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा वाली मैडम कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया है.
कल्पना वर्मा पर कई महीने पहले एक व्यापारी नें यह आरोप लगाया की डीएसपी उसे प्रेम का जाल फसा करोड़ों रूपए की ठगी कर चुकी है एवं अपने शान शौकत के चक्कर में व्यापारी को सोने की अंडा देने वाली मुर्गी समझ ली थी जिसे धीरे धीरे हलाल किया जा रहा था।


डीएसपी को निलंबित करने के पीछे का कारण अपने पद का दुरूपयोग करना एवं अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करना जैसे मामले का होना माना जा सकता है।
करोड़ों का वारा न्यारा करने वाली डीएसपी को अब नियमनुसार जीवन भत्ता मिलेगा।


