25/05/2026
09 कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग


सरगुजा समय सूरजपुर/17 मार्च 2026/ आगामी 23 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव-2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज कलेक्टर  एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित जिला अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।


  बैठक में महोत्सव की अद्यतन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही 23 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


  लोक निर्माण विभाग के अभियंता से कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था तथा पार्किंग प्रबंधन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी से पर्याप्त टैंकर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


  इस वर्चुअल बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डिप्टी कलेक्टर  रमेश मोर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *