सरगुजा समय अंबिकापुर: अंबिकापुर में लगातार त्यौहार में पूरे शहर में अत्यंत भीड़ की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे यातायात विभाग की भीड़ काबू करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से करने में पसीने छूट जाते है ।
उसी क्रम में सबसे बड़ी समस्या शहर के व्यस्तम सड़कों पर जानवरों के चहलकर्मी से होता है परन्तु उसके बाद भी निगम के अफसर अपने निद्रा अवस्था से बाहर नहीं निकल पाते है ।

शहर के सबसे व्यस्तम सड़क ब्रम्ह रोड में दर्जनों भैंसों का रेला लग गया एवं इन भैंसों के वजह से सड़कों में जाम की स्थिति निर्मित हो गई परन्तु निगम के अफसर अपने ही मस्ती में मस्त नजर आए ।
शहर में सबसे ज्यादा दुर्घटना एवं सड़कों पर जाम की स्थिति इन आवारा जानवरों के वजह से होना माना जा सकता है परन्तु नगर विभाग जिसके पास इन जानवरों से आम नागरिकों को निजात दिलाने का सर्वप्रथम कार्य है वह विभाग सिर्फ ओर सिर्फ अपनी मस्ती में झूमते नजर आते है।
शहर में लगभग हर गली मोहल्ले एवं व्यस्तम सड़कों पर आवारा जानवरों का भयानक आतंक है परन्तु उसके बाद भी निगम के अफसर की लापरवाही आम नागरिकों पर भारी पड़ रही है ।

आपको बता दे कि नगर निगम में काऊ कैचर नाम का एक वाहन भी है जिसका मुख्य कारण ही है आवारा जानवरों की धर पकड़ कर मवेशियों कांजी हाउस एवं मवेशी स्वामियों पर कार्यवाही करना परन्तु यह काऊ कैचर सिर्फ डीजल की हेरा फेरी करने वाला वाहन साबित हो रहा है ।

