23/05/2026
999

रामानुजगंज :- स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक को थाना सनावल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए किया गया गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सनावल स्कूल में पदस्थ शिक्षक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल कयूम के द्वारा स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं के साथ छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने के संबंध में छात्राओं के परिजनों को जानकारी मिलने पर दिनांक 17.12.2024 को थाना सनावल में पीड़ित छात्राओं के परिजन द्वारा लिखित शिकायत आवेदन देने पर थाना सनावल पुलिस द्वारा आरोपी शिक्षक के विरुद्ध थाना सनावल में अपराध क्रमांक 60/2024 धारा 74 BNS, धारा 09,10 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , थाना सनावल पुलिस के द्वारा अपराध की गंभीरता को को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपी शिक्षक मोहम्मद शाहिद पिता अब्दुल कयूम, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामानुजगंज को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *