सरगुजा समय अंबिकापुर :-
🔷 *अवैध महुआ शराब बिक्री के मामलो मे भी पुलिस टीम की सख्त कार्यवाही, कुल 03 प्रकरण मे 03 आरोपियों कों गिरफ्तार कर कुल 10.5 लीटर अवैध महुआ शराब किया गया जप्त*।
🔷 *थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर एवं थाना उदयपुर द्वारा की गई कार्यवाही*।
🔷 *आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1800/- रुपये एवं बिक्री रकम 100 रुपये किया गया बरामद*।
⏩ नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री पर प्रभावी रोकथाम एवं खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर लगातार अभियान चलाकर सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गये हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों जिले मे पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट का अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों एवं अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वालो के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की गई, अभियान के तहत कुल आबकारी एक्ट के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज किया गया।
⏩ सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपी के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए मणीपुर पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड़ भाथूपारा आम जगह मे शराब का सेवन कर हो हल्ला कर रहे आरोपी *(01) वीर यादव उम्र 23 वर्ष साकिन सांडबार हाल मुकाम बिलासपुर चौक अम्बिकापुर* एवं थाना मणीपुर के दूसरे प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा रिंग रोड़ भाथूपारा आम जगह मे शराब का सेवन कर हो हल्ला कर रहे आरोपी *(02) धर्मेन्द्र साहू उम्र 23 वर्ष साकिन सांडबार हाल मुकाम बिलासपुर चौक अम्बिकापुर* के विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कुल 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं।
⏩ अभियान के तहत थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी *(01) दिलीप जायसवाल उम्र 60वर्ष साकिन घघरी थाना गांधीनगर* के कब्जे से 3.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 700/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा जाता हैं, थाना गांधीनगर के दूसरे प्रकरण मे आरोपी *(02) रामधनी राम उम्र 58 वर्ष साकिन घघरी थाना गांधीनगर* के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 800/- रुपये एवं बिक्री रकम 100/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपिया कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं, थाना उदयपुर के प्रकरण मे आरोपिया *(03) सफरन उर्फ़ सपुरन पैकरा उम्र 55वर्ष साकिन भदवाही थाना उदयपुर* के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 300/- रुपये जप्त किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा अभियान अंतर्गत कुल 03 मामलो मे 10.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1800/- रुपये एवं बिक्री रकम 100/- रुपये बरामद किया गया, सभी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा द्वारा आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक कुमारी चंद्राकर, उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, उप निरीक्षक आभाष मिंज, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

