🔷 थाना कोतवाली द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
🔷 आरोपियों के कब्जे से 110 नग अवैध नशीला कफ सिरफ मात्रा 11 लीटर कुल किमती लगभग 88 हजार रुपये किया गया बरामद।
🔷 सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थो के विरुद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।
सरगुजा :- पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत नशे के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 11/07/24 को थाना कोतवाली पुलिस टीम को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि संजय कोरवा एवं अनूप कोरवा दोनों पिता पुत्र अपने कब्जे से भारी मात्रा मे अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बस स्टैंड अम्बिकापुर के पास ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।
तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौक़े पर रवाना होकर संदेहियो की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम (01) संजय कोरवा आत्मज देवलाल कोरवा उम्र 42 वर्ष (02) अनूप कोरवा आत्मज संजय कोरवा उम्र 22 वर्ष दोनों साकिन भवरी गोदरमाना थाना रंका जिला गढ़वा हाल मुकाम सनराइज स्कूल के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया जो संदेहियो के कब्जे मे रखे प्लास्टिक बोरा की तलाशी लेने पर 110 नग अवैध नशीला कफ सिरफ कुल किमती लगभग 88 हजार रुपये बरामद किया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर अपने कब्जे मे भारी मात्रा मे अवैध नशीला कफ सिरफ रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 462/23 धारा 21(सी) एन. डी.पी.एस.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, उप निरीक्षक सेतराम गहीर, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक अनुज जायसवाल, जितेश साहू, मंटू गुप्ता, शिव राजवाड़े, विवेक राय शामिल रहे

