25/05/2026
IMG-20240315-WA0141

सरगुजा समय अंबिकापुर

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।
चोरी गई मोटर सायकल आरोपी के कब्जे से बरामद।

…………. 🔷🔷🔷…………

⏩️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि दिनांक 26/02/2024 को प्रार्थी संदीप कुमार निवासी भैयाथान हाल मुकाम गांधीनगर, अम्बिकापुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25/02/2024 के शाम स्टेडियम ग्राउण्ड में टहलने के दौरान मोटर सायकल टीव्हीएस अपाचे वाहन को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 379 भादवि कायम कर माल मशरूका व आरोपी की पता-तलाश की जा रही थी, दौरान पता-तलाश एवं मुखबीरी सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि आरोपी रोहित सिंह पावले पिता स्व0 बोधन सिंह पावले, उम्र 24 वर्ष, निवासी बरपारा, लांद चौकी कोरबी थाना पसान जिला कोरबा छ0ग0 द्वारा एक संदिग्ध वाहन उपयोग किया जा रहा है, जिसे पकड़कर विस्तृत पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से गवाहों के समक्ष चोरी गई मोटर सायकल वाहन जप्त कर संबंधित आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


⏩️ सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक महेश कुमाऱ, आरक्षक सपन मण्डल, आशिष कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *