18/05/2026
IMG-20240315-WA0156


सरगुजा समय अंबिकापुर

थाना मणीपुर पुलिस द्वारा मामले में की गई सख्त कार्यवाही।
प्रकरण में एक महिला आरोपिया गिरफ्तार।
…………. 🔷🔷🔷…………

⏩️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मणीपुर के मर्ग क्रमांक 69/2023 धारा 174 जा.फौ. की मृतिका के मर्ग जांच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण, मर्ग पंचनामा, पीएम रिपोर्ट व मृतिका के मोबाईल का अवलोकन तथा गवाहों का कथन लिया गया जिसमें पाया गया कि आरोपिया ममता सिंह द्वारा मृतिका का इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी की गई थी, जिससे मृतिका दुष्प्रेरित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपिया ममता सिंह द्वारा नाबालिक लड़की का इन्स्टाग्राम में फोटो के साथ अश्लील टिप्पणी कर दुष्प्रेरित करना और परिणामस्वरूप नाबालिक लड़की द्वारा आत्महत्या करना सदर धारा 305 भादवि एवं 67 आई.टी. एक्ट के अंतर्गत पाये जाने पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपिया ममता सिंह को परिजनों के साथ तलब कर विस्तृत पूछताछ किया गया जो अपने पूछताछ में बतायी कि वह मृतिका व एक लड़के को जानती और पहचानती है, आरोपिया ममता सिंह भी लड़के को पसंद करती थी और उससे उसका शादी होने वाला था फिर उसे पता चला कि मृतिका भी उस लड़के को पसंद करती है और उसके साथ घुमने गई थी, यह बात आरोपिया ममता सिंह को अच्छी नहीं लगी और उसके द्वारा अपने मोबाईल में इन्स्टाग्राम सोशल मीडिया के माध्यम से दिनांक 10/12/2023 को रात में मृतिका के बारे में फोटो के साथ टैग कर अश्लील टिप्पणी किया गया था।  उक्त आरोपिया के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


⏩️ सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र.आर. सतीश सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, नीलम यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *