23/05/2026
IMG-20240217-WA0194



सरगुजा समय अंबिकापुर :-

थाना उदयपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी कों गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही*।


आरोपी के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1000/-किया गया बरामद*।


⏩ सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय करने के मामले मे लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसी तारतम्य मे दिनांक 15/02/24 कों थाना उदयपुर पुलिस टीम कों मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी दुहन राम अपने मकान के पीछे हाथ भट्टी का बना हुआ अवैध महुआ शराब रखकर विक्रय करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहा हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दुहन राम के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 1000/- रुपये बरामद किया गया हैं ।

⏩ पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ किये जाने ओर अपना नाम दुहन राम उम्र 35 वर्ष साकिन लक्ष्मणगढ़ थाना उदयपुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 26/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना उदयपुर से उप निरीक्षक राकेश सिंह,सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजनाथ तिर्की शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *