25/05/2026
1001242714.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर – सरगुजा संभाग में जिला सरगुजा में स्वास्थ्य विभाग में लगातार हो रही विभाग की लापरवाही एवं समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित खबर के साथ साथ जेडी को प्राप्त शिकायत पत्र के जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंबिकापुर को पत्र लिखते हुए नई जांच टिम का गठन करते हुए 07 दिवस के भीतर जवाब मांगा है जिसके फलस्वरूप जांच उपरांत विभाग में संबंधित उक्त डॉक्टरों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जा सके जिसने विभाग में लगातार गड़बड़ झाला करते हुए स्वास्थ्य विभाग की तमाम व्यवस्थाओं को लचर बनाने का कार्य किया गया है।

जेडी ने अपने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार करते हुए लिखा कि निर्भय कुमार पटेल रामानुजनगर जिला सूरजपुर ने शिकायत किया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी श्रीमती राजश्री सिंह (एम बी बी एस) के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मरीज को इलाज से वंचित करने हेतु जांच टिम बना कर 03 दिवस के भीतर जांच करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर को निर्देशित किया।

इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अंबिकापुर को पत्राचार करते हुए प्राप्त शिकायत से अवगत करते हुए दयानिधि को नियम विरुद्ध तरीके से अनुचित लाभ पहुंचाने हेतु पूर्व में प्राप्त समस्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नर्सिंग होम एक्ट के समस्त मापदंड के आधार को गंभीरता से लेते हुए 07 दिवस के भीतर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिया।

स्वास्थ्य व्यवस्था को मध्य नजर रखते हुए सरगुजा जिला के साथ साथ जशपुर एवं बलरामपुर जिला में पैथोलॉजी लैब के संचालन के जांच हेतु मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरजपुर -बलरामपुर को भी निर्देशित किया गया ।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लगातार स्वास्थ्य विभाग के कुछ अफसर एवं डॉक्टर आम नागरिकों एवं ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले तमाम मरीजों का दोहन अपने निजी स्वार्थ के हिसाब से कर रहे है लगातार मिल रही शिकायतों में आयुष्मान योजना के माध्यम से अवैध रूप से करोड़ों रुपए का चपत शासन को लगाया जा रहा है एवं पैकेज बुक करने एवं आयुष्मान योजना से शासन से पैसा प्राप्त होता ही है उसके बावजूद तमाम प्रकार की दवाइयां डॉक्टर के खर्च जैसे अनाप शनाप बाते बता कर मरीजों से कैश भुगतान भी करवा लिया जाता है।

इस तरह की तमाम शिकायतों एवं खबर प्रकाशन के बाद सरगुजा संभाग संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं जेडी अनिल शुक्ला ने संज्ञान में लेते हुए तमाम CMHO से जवाब मांगा है जो कि अब जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्यवाही होने की उम्मीद जागृत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *