सरगुजा समय सूरजपुर:- डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर शराब बेचने व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 21 लोगों के विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
दिनांक 05.08.2025 को थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने सहित सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 21 लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही करते हुए 3 लीटर अंग्रेजी शराब व 23 लीटर महुआ शराब कीमत 4510 रूपये का जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया है।
अवैध शराब के विरूद्व सूरजपुर पुलिस का यह अभियान निरतंर जारी रहेगा।

