11/07/2026
IMG-20260711-WA0372

सरगुजा समय सूरजपुर :- शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 लाख कीमत के नशीले पदार्थो को नष्ट किया है। पुलिस लाईन परिसर में अस्थायी भट्ठे में मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।

जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के 10 प्रकरणों में जब्त 32 किलो 247 ग्राम गांजा, 45 नग गांजा का पौधा, 590 इंजेक्शन, 176 कफ सिरप एवं 2592 नग कैप्सूल को नष्ट किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रूपये है।


डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की अधिसूचना और छत्तीसगढ़ शासन के 21 नवंबर 2024 के निर्देशों के अनुसार की गई। नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया निर्धारित समिति की उपस्थिति में, वीडियोग्राफी एवं दस्तावेजीकरण के साथ की गई है।

नष्टीकरण की प्रक्रिया डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मण्डल के पंचान व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


जिला पुलिस सूरजपुर ने युवाओं व नागरिकों को नशे से बचाने के लिए भविष्य में भी निरंतर मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्यवाही करने के लिए दृढ़ संकलित है।

इस दौरान रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक जावेद मियादांद, प्रधान आरक्षक आशाराम लकड़ा, आरक्षक सोहेल राजा व उदय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *