17/05/2026
1001445110.jpg

सरगुजा समय सूरजपुर:-   छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सुरजपुर के कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में विद्युत वितरण व्यवस्था की भूमिका को रेखांकित करना तथा उपभोक्ताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।
          

समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रमणी पैकरा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा रजवाड़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
               

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बसंत सोम के द्वारा किया गया। चंद्रमणी पैकरा ने कहा कि सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) संभाग- सुरजपुर ने क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने 25 वर्षों में तकनीकी उन्नयन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं क्रियान्वित कार्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की भूमिका की सराहना की।


             

इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों के द्वारा संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों, एकलब्ती कनेक्शन धारी एवं 02 वर्ष से निरंतर बिजली बिल भुगतान करने वाले घरेलू तथा गैर घरेलू, कृषि पंप के उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


      

रजत जयंती के इस अवसर पर सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम कनिष्ठ अभियंता सदाब अहमद, अनुराग सिन्हा, दामोदर कवंर विद्युत कर्मचारी एवं उपभोक्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *