सरगुजा समय अंबिकापुर / रायपुर:
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू की अनुशंसा और आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू की सहमति से नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है।
इस नई कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग के अंबिकापुर से युवा और सक्रिय चेहरे सक्षम गुप्ता को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सांगठनिक विस्तार और जिम्मेदारियां :- साहू संघ के आई.टी. सेल को सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और जन-सम्पर्क के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को तीव्र गति से प्रसारित करने के उद्देश्य से यह नई नियुक्तियां की गई हैं। सक्षम गुप्ता को यह दायित्व मिलने से सरगुजा अंचल सहित पूरे प्रदेश के युवाओं में उत्साह का वातावरण है।
समाजजनों में हर्ष की लहर:- सक्षम गुप्ता को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर अंबिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले के साहू समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और इष्टमित्रों ने उन्हें दूरभाष और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
शुभकामना संदेश: सक्षम गुप्ता के कुशल नेतृत्व और डिजिटल दक्षता से संगठन का आई.टी. सेल और अधिक सशक्त होगा तथा समाज की आवाज़ को प्रमुखता से डिजिटल पटल पर रखा जा सकेगा।

