06/08/2026
12 शिक्षकों को सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति आदेश जारी

सरगुजा समय अम्बिकापुर 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सेवानिवृत्ति उपरांत सत्रांत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान की जानी है।

इसी क्रम में सरगुजा जिले में माह जून एवं जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों से पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन-पत्र एवं आवश्यक अभिलेख प्राप्त किए गए थे।

प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत पात्र 12 शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा, अंबिकापुर द्वारा पुनर्नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।

पुनर्नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले शिक्षकों में श्रीमती निर्मला कश्यप, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. असोलाय श्री ओम प्रकाश गुप्ता, व्याख्याता, सेजेस उदयपुरय श्रीमती नीता सिंह, व्याख्याता, शा.उ.मा.वि. करजीय श्री योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रधान पाठक, शा.प्राथ.शाला बकमेर श्री अम्बिका प्रसाद सोनी, प्रधान पाठक, शा.माध्य.शाला रघुनाथपुर श्री उदय शंकर श्रीवास्तव, प्रधान पाठक, शा.प्राथ.शाला चठिरमा श्री जमील अहमद फिरदौसी, प्राचार्य, शा. हाईस्कूल डड़गांवय श्री जगदीश सिंह, प्रधान पाठक, शा.माध्य.शाला कन्या खम्हरिया श्री अनिल राम प्रजापति, प्रधान पाठक, शा.प्राथ.शाला केनाडांड श्रीमती श्याम प्यारी बुनकर, प्राचार्य, शा. हाईस्कूल महेशपुर श्रीमती संजुला श्रीवास्तव, शिक्षक, शा.माध्य.शाला अजिरमा तथा श्री कृष्ण कुमार अचगले, प्रधान पाठक, शा.प्राथ.शाला सुमेरपुर शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने पुनर्नियुक्ति प्राप्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए और अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से अपने अनुभव एवं ज्ञान का उपयोग विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सीखने के स्तर को बेहतर बनाने कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *