24/05/2026
1003284448.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

*दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि नाबालिग के परिजनों के द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि लुचकी अम्बिकापुर निवासी राजा तुरी प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/25 धारा 64 (1) बी. एन. एस., पोक्सो एक्ट की धारा 4,6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *राजा इंदवार उर्फ़ राजा तुरी आत्मज सूरज इंदवार उम्र 20 वर्ष साकिन लुचकी थाना कोतवाली अम्बिकापुर* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु आईपीएस श्री मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक दिलिप दुबे सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर पैकरा, आरक्षक श्याम सुन्दर, दशरथ राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *