30/05/2026
1002284551.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
🔷 *थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही*।
🔷 *आरोपी के कब्जे से जनरेटर सेट का बैटरी कीमती लगभग 8000/- रुपये किया गया बरामद*।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी अमित कुमार शुक्ला साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर दिनांक 25/12/24 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24/12/24 के रात्रि करीब 22.30 बजे जिला अस्पताल अम्बिकापुर के एफसीएच बिल्डिंग के जनरेटर में लगे बैटरी को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अप.क्र. 390/2024 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया जा रहा था, कि दिनांक 25/12/24 कों जिला अस्पताल अम्बिकापुर के सिक्यूरिटी गार्ड एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस सहायता केन्द्र जिला अस्पताल लाकर बताये कि दिनांक 24/12/24 के रात्रि में एमसीएस बिल्डींग के जनरेटर में लगे बैटरी को यही व्यक्ति चोरी कर लेकर गया है एवं उक्त व्यक्ति कल सुपुर्द किया गया, पुलिस सहायता केन्द्र जिला अस्पताल अम्बिकापुर के द्वारा उक्त युवक कों थाना मणीपुर में ला कर सुपुर्द किये जाने पर उक्त व्यक्ति से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम *राजेन्द्र कश्यप उफ राजू पिता बैजनाथ कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी दर्रीपारा सामुदायिक भवन के पीछे थाना मणीपुर* का होना बताया, संदिग्ध युवक से घटना के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक कों जिला अस्पताल अम्बिकापुर के एमसीएस बिल्डींग में लगे जनरेटर के बैटरी को चोरी किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा बैटरी चोरी किये जाने पश्चात उक्त बैटरी कों जिला अस्पताल के पीछे भ‌ट्ठापारा में एक झाड़ी के पीछे छिपा कर रखना बताया, आरोपी के निशानदेही पर जनरेटर सेट का बैटरी कूप कीमती लगभग 8000/- रुपये जप्त किया गया हैं।आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक महेश्वर शरण सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, कुश सोनी एवं उमाशंकर साहू सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *