24/05/2026
1001341125.jpg


सरगुजा समय बलरामपुर :-
*जिले में दिख रहा ‘‘37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का असर, नियमित जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ की जा रही आवष्यक कार्यवाही*

जिला बलरापमुर.रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विष्व दीपक त्रिपाठी के निर्देषन में ‘‘37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ का आयोजन दिनांक 01.01.2026  से 31.01.2026 तक किया गया है।



जिसके तहत जिला बलरामपुर रामानुजगंज के समस्त अनुभाग मुख्यालयों में पुलिस की टीम द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है तथा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने अपील कि जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।



इसी कड़ी में आज दिनांक 23/01/2026 को थाना रामानुजगंज क्षेत्र में बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 15 सीजी 7700 के चालक  ताहा अंसारी पिता मुमताज अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 12, जिला बलरामपुर के द्वारा बुलेट  मोटरसाइकिल का साइलेंसर मॉडिफाई कराकर चलाते हुए पाए जाने पर विधिवत धारा 182 (ए )(4 )मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही करते हुए ₹5000 का समन शुल्क काटा गया है, तथा वाहन से तत्काल सायलेंसर निकलवाया गया।



बलरामपुर पुलिस द्वारा आमजन से याताायत नियामों का पालन करने नाबालिकों को वाहन नहीं चलाने, दो पहिया वाहन में त्रीपल सवारी ना चलने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करने एवं वाहन संबंधीत दस्तावेजों को पास रखने समझाइश दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *