19/05/2026
WhatsApp Image 2024-11-24 at 17.51.23_fb04f866

🔷 थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, थाना धौरपुर, थाना कमलेश्वरपुर, थाना उदयपुर एवं थाना दरिमा द्वारा अभियान चलाकर आबकारी एक्ट के तहत कुल 07 आरोपियों कों किया गया गिरफ्तार।
🔷 आरोपियों के कब्जे से जप्त महुआ शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3100/- रुपये किया गया बरामद।
🔷 सर्वधिक जप्ती के मामले मे थाना गांधीनगर के 01 प्रकरण मे 08 लीटर महुआ शराब आरोपिया के कब्जे से किया गया हैं बरामद।

 सरगुजा-  पुलिस द्वारा नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण किये जाने हेतु नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों जिले मे पुलिस टीम द्वारा आबकारी एक्ट का अभियान चलाकर अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वालो के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही की गई, अभियान के तहत कुल आबकारी एक्ट के तहत कुल 07 प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

अभियान के तहत थाना गांधीनगर अंतर्गत आरोपिया (01) सुशीला उम्र 52 वर्ष साकिन ठाकुरपुर स्कूलपारा थाना गांधीनगर के कब्जे से 08 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 800/- रुपये जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा जाता हैं, थाना गांधीनगर के दूसरे प्रकरण मे आरोपिया (02) सुषमा यादव उम्र 46 वर्ष साकिन ठाकुरपुर थाना गांधीनगर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 400/- रुपये जप्त किया गया आरोपिया के विरुद्ध 34(1)क आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपिया कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

थाना मणीपुर के प्रकरण मे आरोपिया (03) बिंदु भुईया उम्र 29 वर्ष साकिन दर्रीडांड थाना मणीपुर के कब्जे से 03.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 350/- रुपये जप्त किया गया हैं, थाना धौरपुर के प्रकरण मे आरोपिया (04) केतकी बाई उम्र 42 वर्ष साकिन नया कुदर थाना धौरपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 600/- रुपये जप्त किया गया हैं, थाना कमलेश्वरपुर के प्रकरण मे आरोपी (05) रेमश माझी उम्र 33 वर्ष साकिन उरगा थाना कमलेश्वरपुर के कब्जे से 04 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 400/- रुपये जप्त किया गया हैं,

थाना उदयपुर अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा आरोपिया (06) मोहरमनिया उम्र 50 वर्ष साकिन गुमगा थाना उदयपुर के कब्जे से 01 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 100/- रुपये जप्त किया गया हैं, थाना दरिमा के प्रकरण मे आरोपी (07) दिनेश सिंह पोर्ते उम्र 40 वर्ष साकिन तुरना थाना दरिमा के कब्जे से 03 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 450/- रुपये जप्त किया गया है, पुलिस टीम द्वारा अभियान अंतर्गत कुल 07 मामलो मे 27.5 लीटर अवैध महुआ शराब कुल किमती लगभग 3100/- रुपये बरामद किया गया, सभी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा द्वारा आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे उपरोक्त थाने से सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, सहायक उप निरीक्षक सहदेव राम वर्मन, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक दिलसाय कुजूर, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, प्रधान आरक्षक जगसाय मरकाम सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *