11/05/2026
cf8865ca-fa91-48ac-b87f-a05f7fc64ed1

सरगुजा-  पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के द्वारा सरगुजा पुलिस अधीक्षक महोदय श्री योगेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में होली क्रास कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल अम्बिकापुर में छात्र – छात्राओं को नशा मुक्ति, यातायात के प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था की प्राचार्य सिस्टर जस्सी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा पुलिस अधीक्षक महोदय का स्वागत किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहीं किशोरावस्था की उम्र है जिसमें बच्चे नशे की ओर आकर्षित होते हैं जिसका भुगतान उन्हें सारी उम्र करना पड़ता है।नशा न केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद करता है बल्कि पूरे परिवार,समाज और राष्ट्र को भयंकर नुकसान पहुंचाता है। बच्चे अपने कैरियर के प्रति सजग रहें, तभी वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वरिष्ठ समाजसेवी संयोजक नवा बिहान मंगल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में नशा के विभिन्न प्रकारों एवं युवाओं को कैसे प्रभावित करता है इस विषय पर विस्तार से बताया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र संचालिका सुश्री विद्या दीदी ने कहा कि नशा तो जीवन में जरुरी है ,किन्तु नशा वो हो जो खुद के शरीर व जीवन को नुकसान न पहुंचाये,आशय ये है कि आप के अन्दर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का नशा हो, देशभक्ति का नशा हो तथा समाज सेवा का नशा हो। वरिष्ठ समाजसेविका वन्दना दत्ता दीदी ने कहा कि नशे से ज्यादा प्रभावित महिला व बच्चे होते हैं।नशे की लत से न जाने कितने परिवार बर्बाद हो चुके हैं। वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी जी स्टेट कौंसिल मेम्बर आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ ने कहा कि योग एवं अध्यात्म के माध्यम से ही अपने संकल्प शक्ति को मजबूत किया जा सकता है। साहित्यकार,कवि ,वरिष्ठ समाजसेवी संतोष दास “सरल ” जी ने अपने कविता * बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, गांजा और शराब नशा हर करथे सबकर ज़िन्दगी ला खराब* के माध्यम से युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए संदेश दिया। ओजस्वी एवं प्रेरणादायक कविता के प्रत्येक पंक्तियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को उत्साह से भर दिया जिस पर सभागार करतल ध्वनि से गूंज उठा। यातायात उप निरीक्षक अभय तिवारी जी ने यातायात के नियमों की जानकारी आंकड़ों सहित दी।साथ ही विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा -निर्देश दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन नवा बिहान के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा जी के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन नवा बिहान की काउन्सलर सदस्य सुश्री सुनिधि शुक्ला ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवा बिहान टीम के सदस्य हिना खान, रीना ठाकुर, रणधीर सिंह,अमृत लाल प्रधान एवं होली क्रास कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल केहायर सेकंडरी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *