17/05/2026
1001452374.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- आज दिनांक 4-2-2026 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मेन्ड्राकला निवासी बसंती केवट अपने घर में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचती है, मुखबीर सुचना की विश्वसनीयता पर बसंती केवट के घर दबिश दी गई, बसंती केवट के घर से 12 लीटर महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।


उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक टी.आर.केहरी द्वारा की गई.. उक्त कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारू राम, अशोक सोनी, रमेश दुबे एवं महिला सैनिक चंद्रावती तथा राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *