15/05/2026
34053a15-342e-44ad-9edc-b5b7d422ef25

अवैध लाभ अर्जन हेतु नशीला इंजेक्शन बिक्री करना पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे मामले मे 04 आरोपियों कों किया जा चुका हैं गिरफ्तार।
 अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस की कार्यवाही आगे भी रहेगा निरंतर जारी।

सरगुजा :- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की तस्करी के मामले मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, इसके साथ ही माल सप्लाईकर्ता, परिवहनकर्ता के साथ साथ स्थानीय स्तर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री करने वाले आरोपियों पर भी सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे दिनांक 17/06/24 कों चठिरमा रोड़ मे वाहनों की सघन जांच के दौरान लटोरी तरफ से आ रही सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक जेएच/01/डीसी/3645 के चालक (01) पंकज धर दुबे आत्मज विनोद धर दुबे उम्र 28 वर्ष साकिन अचला नवाडीह थाना गढ़वा झारखण्ड के कब्जे से अलग अलग कार्टून मे कुल 3000 नग अवैध प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन कुल मात्रा 18000 मिली लीटर कुल किमती लगभग 10 लाख रुपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया था, मामले मे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी पंकजधर दुबे से जप्त प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन के सम्बन्ध मे विस्तृत पूछताछ एवं माल सप्लाईकर्ता के बारे मे पूछताछ किया गया, पूछताछ मे आरोपी (02) संतोष कुमार महतो उम्र 49 वर्ष साकिन रजडेरवा ड़ाल्टेनगंज जिला पलामु झारखण्ड के ज्योति मेडिकल दुकान चंदवा लातेहार एवं (03) पंकज कुमार सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम बेनी माली औरंगाबाद बिहार हाल मुकाम नबीनगर औरंगाबाद बिहार के भारत मेडिकल नबीनगर औरंगाबाद से सम्पर्क कर नशे का इंजेक्शन व दवा लाकर अम्बिकापुर में खपाना बताया था, पुलिस टीम द्वारा मामले मे कार्यवाही करते हुए आरोपी संतोष कुमार महतो एवं पंकज कुमार सिंह कों पूर्व मे गिरफ्तार कर भेजा गया था, बाद मामले मे अग्रिम जांच पश्चात स्थानीय स्तर पर नशीले इंजेक्शन की बिक्री करने वाले आरोपी मो गुरफ़ान सिद्दीकी की भी मामले मे संलिप्तता सामने आई थी, पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपी (04)मो गुरफ़ान सिद्दीकी उम्र 45 वर्ष साकिन पुराना नगर निगम के पास ईमलीपारा थाना कोतवाली कों गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अवैध लाभ अर्जन हेतु पंकजधर दुबे से प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन प्राप्त कर स्थानीय स्तर पर बिक्री करना स्वीकार किया गया साथ ही आरोपी नशे के इंजेक्शन को प्राप्त करने हेतु पंकज धर दुबे के बैंक खाता में रूपये ट्रांसफर करता था, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल फोन को जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 364/24 धारा 22 (सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अतुल सिंह, साइबर सेल से आरक्षक रमेश राजवाड़े सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *