25/05/2026
1003369144.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर –जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों की मौत के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अंबिकापुर के घड़ी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाया। आपको बता दें भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान के 9 ठिकानों को निस्तेनाबूद कर दिया हैं। जिसकी खुशी आज अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक पर देखने को मिली।जहां लोगों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाया साथ ही भारत की सेना पर गर्व जताते हुए सेनाओं को धन्यवाद दिया है, और कहा कि पूरे भारतीयों की जीत है।

https://youtu.be/uj0Mekbv2WE?si=fhAyZdPSMQu_6b1L

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का आया बयान सामने आया हैं। जहाँ पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा की समय और स्थिति ऐसी है कि हर संभव जवाब देश को देना है। देश के नागरिक भारतीय सारे राजनीतिक दल एक साथ खड़े होकर और चाहते हैं कि पाकिस्तान को महत्वपूर्ण जवाब दिया जाए। POK और पाकिस्तान के अन्य क्षेत्रों में चिन्हांकित करके अभी जो आतंकी ठिकाने हैं, उनको निस्तोनाबूत करने के लिए वायु सेवा ने आक्रमण किया है और सीमा पर भी जहां तक हम लोग सुन रहे हैं, विशेष करके जम्मू कश्मीर की सीमा पर भारी गोला बारी चालू है और पूरा देश हमारे जांबाज सैनिकों के साथ खड़ा है। जवाब देना आवश्यक है, संदेश यही है कि हर हिंदुस्तानी सैनिकों के साथ खड़ा है और चाहता है कि मजबूत से मजबूत जवाब दिया जाए, साथ ही मेरी अगर कहीं जरूरत पड़े तो मैं देश के किसी भी कोने में अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर खड़ा हूं।

वही दूसरी तरफ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बयान दिया कि भारत किसी से कम नही है। भारत की अस्मिता और सुरक्षा पर कोई खलल डालने का कोशिश करेगा तो उसका अंजाम यही होगा। जिस दिन पहलगाम में आतंकी हमला हुआ उस दिन हमारे नेता राहुल गांधी ने खुलेतौर पर कहा था कि हम भारत सरकार के साथ है। भारत सरकार कदम उठाये और पाकिस्तान को इस आतंकी हमले का जबाव दे। जहां पर देश की बात है वहां पर राजनीति से उठकर सब एक साथ खड़े है। जिस तरह से इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश बना दिया था। उसकी तहत भारत सरकार पाकिस्तान को नमस्तेनाबूत कर भारत का अंग बना ले।

https://youtu.be/uj0Mekbv2WE?si=fhAyZdPSMQu_6b1L

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *