24/05/2026
1001358835.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर:-
:- पुरानी रंजीश की बात को लेकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर आहत को जान से मारने की नियत से चाकू से गंभीर चोट किया गया था कारित।
:- पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू किया गया है जप्त।
:- गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रोशन जायसवाल साकिन रिंग रोड बौरीपारा का दिनांक 24/01/26 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का भाई कपड़ा का व्यवसाय करता है, कि दिनांक 24/01/26 को प्रार्थी घर में था कि करीब 11 बजे आनंद गुप्ता प्रार्थी को फोन कर बताया कि आनंद गुप्ता प्रार्थी के भाई रितिक जायसवाल के साथ कपडा लेने चांदनी चौक गये थे जहां से कपडा लेकर वापस आते समय चांदनी चौक गणपति पेट्रोल पम्प के सामने विनोद डेली निड्स की दुकान में चाय पी रहे थे।

उसी समय सत्यम सोनकर, आयुष सोनी एवं उसका एक अन्य साथी आपसी पुरानी रंजीश की बात को लेकर एक राय होकर रितिक जायसवाल को जान से मारने की नियत से आए, और मौक़े पर सत्यम सोनकर अपने हाथ में रखे चाकू से ऋतिक जायसवाल पर वार कर दिया जो चाकू रितिक के पेट में घुस गया है जिसे ईलाज कराने जिला अस्पताल अम्बिकापुर लेकर गए है, जिसका ईलाज चला रहा है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 50/26 धारा 109, 3,(5) बी. एन. एस. एवं 25-27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले में पुलिस टीम को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की दिशा दिए गए थे इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर एवं गवाहों का कथन लेख कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से प्रकरण मे शामिल 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 03 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जिसमे (01) विधि से संघर्षरत बालक एवं (02) सत्यम सोनकर आत्मज आत्मज अर्जुन सोनकर उम्र 18 वर्ष साकिन गुरुद्वारा वार्ड मायापुर थाना कोतवाली अंबिकापुर (03) आयुष सोनकर आत्मज शिवशंकर सोनकर उम्र 19 वर्ष साकिन घुटरापारा मायापुर थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताये, आरोपी सत्यम सोनकर से घटना के संबंध में पूछताछ किए जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए पुरानी रंजिश की बात को लेकर बदला लेने हेतु मौक़े की तलाश मे रहना एवं मौका मिलने पर अपने अन्य साथी आयुष सोनकर एवं विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया।

प्रकरण मे पुलिस टीम द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य 02 आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में बालिग़ आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है एवं विधि से संघर्षरत बालक को प्रकरण मे गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही के थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिन्हा, आरक्षक मनीष सिंह, अनुज जायसवाल सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *