25/05/2026
Screenshot_2023-10-27-13-11-42-75_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

अगर आप भी शहर में स्थित सोना महल ज्वेलरी शॉप में खरीदी करने जा रहे हैं तो हो जाये सावधान, ग्राहकों ने संचालक पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप मामला पंहुचा थाना….

 

सरगुजा समय अंबिकापुर :– शहर के महामाया चौक सदर रोड़ में भव्यता के साथ नवीन प्रतिष्ठान ज्वेलरी शॉप जो की सोना महल के नाम से संचालित हैं यह दुकान अभी नया नया खुला हैं जिस वजह से जम कर इसका प्रचार प्रसार दुकान संचालक द्वारा करवाया जा रहा हैं जिसके ताम झाम एवं भव्यता के झांसे में मासूम ग्राहक आ कर ठगी का शिकार हो रहे हैं.

 

मिली जानकारी के अनुसार शहर में स्थित सोना महल ज्वेलरी शॉप के द्वारा अपने ग्राहकों क़ो 20 हजार के ऊपर की खरीदी पर एक कूपन बाटा गया था जिसमे कार टीवी जैसे कई अन्य सामग्री उस कूपन पर अंकित थे जिसे ग्राहकों क़ो कूपन फसने पर बतौर ईनाम देना था परन्तु यहाँ पर दुकान संचालक के ऊपर ग्राहकों ने यह आरोप लगाया की उक्त कूपन क़ो देकर उन समस्त ग्राहकों क़ो शहर के एक निजी होटल में बुलवाया गया जहाँ समस्त ग्राहकों के साथ बतमीजी की गई और उन्हें कूपन के 1500 रूपए अलग से देने कहाँ गया इस तरह के पुरे कारनामें से समस्त ग्राहकों ने अपने आप क़ो ठगा महसूस किया जिसके पश्चात् समस्त ग्राहकों ने कोतवाली थाना पहुंच कर संचालक के ऊपर कार्यवाही करने शिकायत किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *