21/05/2026
1002280133.jpg

अगर आप नए साल पर वैष्णो देवी दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जम्मू-कश्मीर के कटरा में स्थित वैष्णो देवी यात्रा के आधार शिविर के पास रोपवे परियोजना को लेकर विरोध जारी है।

इस विरोध की वजह से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि विरोध के चलते कटरा में बंद और भूख हड़ताल जारी है।

खासकर, रोपवे परियोजना से खच्चर चालकों, पालकी चालकों और छोटे दुकानदारों की आजीविका पर इसका बुरा असर पड़ेगा। प्रदर्शन और भूख हड़ताल जारी प्रदर्शनकारियों ने इस परियोजना के खिलाफ आवाज उठाते हुए 72 घंटे का बंद बुलाया है, जो बुधवार से शुरू हुआ है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के प्रवक्ता ने कहा, “हम तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे, जब तक सरकार रोपवे परियोजना को रद्द नहीं कर देती।” समिति का आरोप है कि इस परियोजना से कटरा के निवासियों की आजीविका पर संकट आ जाएगा, क्योंकि उनकी आय का प्रमुख स्रोत वैष्णो देवी यात्रा से संबंधित व्यापार है। बुधवार रात को प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल शुरू की, और उनकी मुख्य मांग यह है कि रोपवे परियोजना के विरोध में गिरफ्तार किए गए अपने साथियों को रिहा किया जाए।

इसके अलावा यात्रा के दौरान भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। श्रद्धालुओं की परेशानियां इसके बावजूद, बंद के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि स्थानीय परिवहन और भोजनालयों की अनुपलब्धता से उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है। एक श्रद्धालु ने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रदर्शनकारी अपनी हड़ताल खत्म करें, ताकि हमारी यात्रा बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *