सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा संभाग में कुछ पटवारियों का काफ़ी तगड़ा बोलबाला हैं इनके एक इशारे में भू स्वामी रातों रात बदल जाता हैं सरकारी जमीन भू माफियाओं के नाम दिखने लगती हैं और ना जाने कितने गोचर भूमि एवं छोटे झाड़ वाली भूमि भू माफियाओं के नाम हो गई और ना जाने कितने करोड़ या अरबों रूपए का वारा न्यारा इन पटवारियों ने अपनी दलाली एवं भू माफियाओं से मिलीभगत से कर दिया गया।
परन्तु मजाल हैं कार्यवाही के नाम पर दोषी पटवारियों का कोई बाल भी बांका कर सके इन पटवारियों का दबदबा इतना तगड़ा हैं की इनके द्वारा किये गए जमीन घोटाले में सिर्फ जाँच के बहाने समय टालते रहा जाता हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की सरगुजा संभाग में कई ऐसे पटवारियों का दबदबा हैं जिन्होंने करोड़ों, अरबों रूपए भू माफियाओं की दलाली एवं जमीन की हेरा फेरी करते हुए कमा डाले उसके बाद इन्होने बनाई करोड़ों की अवैध संपत्ति लेकिन एक कहावत हैं की अगर बिना मेहनत के हराम का पैसा आ जाए तो खर्च भी अनाप सनाप होता हैं।
तो इसी क्रम में कई पटवारियों ने भू माफियाओं के साथ कमाए अवैध धन कों व्यय करने के नियत से बिना शासन से अनुमति प्राप्त एवं बिना अवकाश लिए विदेश यात्रा कर जमकर ऐयासी करने पहुंच गए।
सबसे बड़ी बाद यह हैं की इस तरह के पटवारियों के द्वारा शासन प्रशासन के आँख में धूल झोकते हुए अपने पदस्थ स्थल से 10-15 दिन तक गायब होकर जमकर मौज मस्ती करते हैं और इस मौज मस्ती करने का शासन से वेतन भी प्राप्त कर लेते हैं।
इसी लिए हमने पहले ही बताया की कई पटवारियों का अलग ही दबदबा हैं, हमारी सरगुजा समय की टीम इस पुरे मामले में तहकीकात कर रही हैं बहुत जल्द ही आप सभी कों ऐसे पटवारियों के नाम उजागर हो जिन्होंने ने शासन प्रशासन आँख में धूल झोकते हुए एक शासकीय सेवक के तमाम गरिमा कों दाव पर लगाते हुए नियमविरुद्ध तरीके से अपनी मौज मस्ती के लिए विदेश जा कर पूरी अइयासी में लिप्त रहे एवं शासन की तमाम नियमों की धज्जियाँ अपनी अइयासी के माध्यम से उड़ा डाले।

