24/05/2026
1003282252.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

*अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता*

*घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03/04/25 को प्रार्थी दिवाकर चौकी वाड्राफनगर उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया की इसकी भांजी संगीता कनौजिया दिनांक 03/04/25 के 09.15 बजे पनसरा निवासी राजेश्वर पटेल की खेत के कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है।*

*प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया, जांच के दौरान परिजनों गवाहों के कथन के अनुसार यह बात सामने आई कि मृतिका का विवाह चलगली निवासी राजेश कुमार रजक से होना तय हुआ था, मृतिका का प्रेमी बसंतपुर निवासी आशीष कुशवाहा मृतका के साथ की फोटो उसके होने वाले पति राजेश के मोबाइल में भेज दिया जिससे विवाह टूटने की कगार पर आ गया।

इस बात से दुखी होकर संगीता घटना दिनांक 03/04/2025  को कुआं में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम वाड्रफनगर अस्पताल में कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतका की मृत्यु पानी में डूबने से एवं प्रकृतिक आत्महत्या बताया गया।

संपूर्ण मर्ग जांच पर आरोपी आशीष का कृत्य अपराध धारा सदर का पाए जाने से चौकी वाड्राफनगर में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 108 bns दिनांक 26/04/25 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पता तलाश कर आज दिनांक 27/04/25 को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य तथ्यों पर जांच विवेचना जारी है*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *