29/05/2026
प्रथम सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न

सरगुजा समय अंबिकापुर :-  शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यहां नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर में गुरुवार को पहला सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न किया गया।

जिला खनिज न्यास निधि से निर्मित इस ऑपरेशन थिएटर के संचालन से नवापारा सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुरक्षित सर्जिकल सुविधाएं मिल सकेंगी।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं टीम के द्वारा सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

टीम में निशचेतना विशेषज्ञ डॉ. आशा बंसल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि पाण्डेय, डॉ. रूपल ठाकुर, डॉ. रजनी किशोरी एक्का, स्टाफ नर्स नीतू एक्का, दीपशिला रंजन, आशादीप तिर्की तथा ओटी टेक्नीशियन विवेक तिवारी शामिल रहे।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम ने बताया कि नवीन ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ होने से अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मातृ एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *