सरगुजा समय अंबिकापुर :- शहर में लागातार घटनाओ का अम्बार सा चाल गया हैं लगभग लगभग प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में कई व्यक्ति घायल हो रहे हैं तों कई अपने जान से हाथ धो बैठ रहे इसी क्रम में आज तेज रफ़्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कई जगह टक्कर मार दिया जिससे वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वाहन चालक के द्वारा अपने स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 15 CZ 9994 काफ़ी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चला रहा था जिससे आज मंगलवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे के बीच हादसा हो गया जिसमे एक वृद्ध की मौत हो गई एवं कई अन्य घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक भटगांव की ओर से आ रहा था, तभी होटल बंधन इन के सामने तेज रफ़्तार
स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित हो गई और चिकन शॉप का बोर्ड तोड़ते हुए वहां पास खड़े तीन वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ी और किराना दुकान के सामने खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो वाहन के दोनों चक्के फट गए, सामने का दोनों एयर बैग खुल गया था, जिस कारण स्कॉर्पियो में बैठा वाहन चालक बच गया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल लोगों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया गया.

मिली जानकारी के अनुसार शहर में सभी दुकानों में घूम-घूम कर सामान देने का काम करने वाले मोपेड वाहन सवार मायापुर निवासी विजय गुप्ता की इस दुर्घटना में मौत हो गई। बुजुर्ग किराना दुकान में सामान देने आया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। गांधीनगर पुलिस स्कॉर्पियो वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

