25/05/2026
WhatsApp Image 2024-11-27 at 14.39.11_d43a98a7

 बलरामपुर-रामानुजगंज :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, कुछ दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज =वैभव बैंकर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारीगण की अपराध समीक्षा बैठक लेकर पुराने लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु सख्त निर्देर्शित किया गया था। इसी कम में थाना प्रभारी चाँदो द्वारा थाना चाँदों के लंबित प्रकरण अपराध कमांक 34/2016, धारा 302, 120बी भादवि में मुख्य आरोपी मनोज सिंह खैरवार पिता सुभाष सिंह, जाति खैरवार, उम्र 28 साल, निवासी केरवा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा, झारखंड जो घटना दिनांक 18/10/2016 से फरार था जिसे लगातार प्रयास करने के बावजूद नहीं पकड़ा जा सका था आरोपी मनोज सिंह खैरवार को शीघ्र पकड़कर मामले का निकाल करने का निर्देश मिलने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज  वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय विश्वदीपक त्रिपाठी एवं  शैलेन्द्र पांडेय के मार्ग दर्शन में एक टीम का गठन किया जाकर आरोपी को पता तलाश हेतु झारखंड खाना किया गया, टीम के द्वारा अपनी कार्य कुशलता का उत्तम प्रदर्शन करते हुए घेराबंदी कर आरोपी मनोज सिंह खैखार को ग्राग केरवा थाना रंगकडा जिला गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार कर थाना चांदो लाया गया, आरोपी मनोज सिंह से पूछताक्ष पर उसने दिनांक 18/10/2016 को आरोपी अगीन साय एवं शैलेष उर्फ शोले खेस के साथ मिलकर ग्राम करचा निवासी रुबेन खेस की हत्या करना स्वीकार किया एवं घटना के बाद से फरार रहना बताया, आरोपी आरोपी मनोज सिंह खैरवार पिता सुभाष सिंह, जाति खैरवार, उम्र 28 साल, निवासी केरवा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा, झारखंड को दिनांक 27/11/2024 को न्यायिक रिमाड पर जिला जेल रामानुजगंज भेजा गया है। आरोपी मनोज सिंह खैरवार घटना कारित करने के पश्चात् लगातार विगत 08 साल से फरार रह कर पुलिस की आंखो में धूल झोकता रहा है, जिसे जिसे कड़ी मेहनत से पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया है।
इस कार्य में निरीक्षक राजेन्द्र यादव थाना प्रभारी चांदो आरक्षक 1033 विश्वनाथ सिंह 896 संदीप सिंह, 849 संजय सिंह, 1036 दारा, थाना चांदो एवं साइबर सेल बलरामपुर के आरक्षक आकाश तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *