30/05/2026
image_750x_66c984aa8507f

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में फेरबदल किया गया है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो जिलों के शिक्षा अधिकारियों के तबादले किये गए हैं।

नारायणपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया को बीजापुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह बीजापुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद को नारायणपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री समन्वय से इसे अनुमोदित करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *