रामानुजगंज :- भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर से लगातार 11 अक्टूबर तक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिले में रथ यात्रा के माध्यम से प्रत्येक दिन 1000 से अधिक नए भाजपा के सदस्य बनाए गा । रथ यात्रा 4 अक्टूबर वाड्राफनगर को विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर को रघुनाथनगर, 6 अक्टूबर को सनवाल 7 अक्टूबर को रामानुजगंज 8 अक्टूबर को बलरामपुर 9 अक्टूबर को पास्ता होते हुवे राजपुर पहुंचेगी, 10 अक्टूबर बारियों तत्पश्चात पुनः राजपुर होते हुए शंकरगढ़ पहुंचेगी एवं 11 अक्टूबर को क्षेत्रीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रथ यात्रा की कुसमी में समाप्ति होगी । इस रथ यात्रा में निमित्त प्रत्येक रथ के साथ प्रदेश व जिला स्तर की 10 सदस्यों की टोली 8 दिनों तक सभी जगह पर जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी ।

