सरगुजा समय अंबिकापुर :- कार्यालय छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति बनारस रोड, भगवानपुर अंबिकापुर।
छत्तीसगढ़ बंग समाज कल्याण समिति के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह संरक्षकगण सुबोध विश्वास, शिव शंकर दास, सुभाष राय, विमान मुखर्जी, रमेश विश्वास, गौर विश्वास एवं सलाहकार के.के.मिस्त्री एवं निरंजन विश्वास के उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र के सम्मुख अतिथियों द्वारा पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पुनर्गठन समिति के प्रभारी रमेश विश्वास, सुनील विश्वास, कृष्ण मलिक, मंगल विश्वास एवं बासु सरदार ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष को प्रमाण पत्र प्रदान किया। तत्पश्चात संरक्षक सुबोध विश्वास ने श्री घोष को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रामू घोष ने समिति के प्रबंधकारिणी एवं कार्यकारिणी का घोषणा किया।
जिसमें उपप्रांताध्यक्ष सुशांत घोष, दिवाकर मुखर्जी, संदीप सरकार, रविंद्र राय,शिव दत्ता, कला चांद देवनाथ, सचिव पुलिन मंडल, सह सचिव बासु सरदार, कोषाध्यक्ष गोपाल हालदार, उप कोषाध्यक्ष संतोष सरदार,संयोजक समरेश कुमार मंडल, प्रवक्ता शैलेंद्र मंडल, सह प्रवक्ता नीलकमल मंडल, मुख्य संगठन मंत्री कृष्णा मालिक, संगठन मंत्री रविंद्र विश्वास, दिलीप मंडल, उत्तम कुमार दास, मीडिया प्रभारी सूरज दास, कार्यालय प्रभारी जगदीश मंडल, सह कार्यालय प्रभारी मुकेश मिस्त्री को बनाया गया।
सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक सुभाष राय ने आगंतुक सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का स्वागत कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए उन संस्थापक सदस्यों को याद किया जिन्होंने संगठन का शुरुआत किया था।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री घोष ने समाज के लोगों में एकता बनाए रखने तथा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने पर बल दिए। कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त समिति के सचिव पुलिन मंडल ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन निरंजन विश्वास द्वारा किया गया।
सभा में विशेष रूप से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य लोग एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए। जिसमें मुख्य रूप से संदीप घोष, सुशांत तहसीलदार, समीर हालदार, सतीश मंडल, सचिन राय, कर्णधर राय, मनोज विश्वास, गौतम ठाकुर, सिद्धार्थ हालदार, तारक मंडल, दीपक चक्रवर्ती, विजय राय, सुदामा दास, कल्पना घोष, रेखा घोष, अंजलि घोष, पवन बर्मन, आलोक घोष, सुभाष नंदी, सुभाष मंडल, अजीत समझदार, श्यामल समझदार उपस्थित थे।

