25/05/2026
1002195537.jpg

सरगुजा समय बलरामपुर :-

मनोज कुमार साव पिता गोपाल साव, जाति सौंडिक, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सलैया, थाना रंका, जिला गढ़वा, (झारखण्ड)

तमाम मामला इस प्रकार है कि, दिनांक 04/07/2023 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पस्ता नाग मंदिर के पास वाहन क्रमांक एक्सप्रेसो कार क्रमांक जेएच. 01 डीआर. 3063 को रोकर कर चेक किया गया जिसमें 15 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला था प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी राहुल सिन्हा पिता ललन किशोर सिन्हा निवासी रंका थाना रंका जिला गढ़वा के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायलय में पेश किया गया था एवं मामले का एक अन्य आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार पिता गोपाल साव निवासी ग्राम सलैया थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड का घटना स्थल से फरार हो गया था जिसका पस्ता पुलिस द्वारा लगातार पता-तलाश किया जा रहा था।

ज्ञात हो कि, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीगण की अपराध समीक्षा बैठक लेकर लंबित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करने उपरांत प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में उक्त फरार आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार पिता गोपाल साव निवासी ग्राम सलैया थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड जो घटना स्थल से फरार होकर गिरफ्तारी के डर से लुक-छिप कर फरार चल रहा था। आरोपी के गृह ग्राम घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर आरोपी वाहन चालक मनोज कुमार को दिनांक 15/12/2024 को उसके गृह निवास ग्राम सलैया थाना रंका से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम थाना प्रभारी उप निरी. विमलेश सिंह, स.उ.नि. सिमोन लकड़ा, आरक्षक सुनील पैकरा, बृजेन्द्र भगत, सुदेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *