सरगुजा समय बलरामपुर –
*अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 137, 64 (2)(ड) bns एवं पास्को अधिनियम की धारा 4(2),6,*
*आरोपी मनोज कुमार पंडो पिता शिवकुमार पंडो उम्र 25 वर्ष ग्राम महादेवपुर खुटरापारा, चौकी डिंडो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी चुकी डिंडो में उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री को बगल गांव का लड़का मनोज कुमार पंडो पिता शिवकुमार पंडो उम्र 25 वर्ष ग्राम महादेवपुर के द्वारा शादी करने का झांसा देकर घर से भागकर अपने साथ रखकर शारीरिक शोषण किया है।

प्रार्थीया के रिपोर्ट पर चौकी डिंडो में उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी मनोज कुमार पंडो पिता शिवकुमार पंडो उम्र 25 वर्ष ग्राम महादेवपुर खुटरापारा, चौकी डिंडो, जिला बलरामपुर रामानुजगंज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे आरक्षक शिवनारायण सिंह आरक्षक नंदलाल आरक्षक दीपक बघेल भीम तिर्की शामिल रहे।

