20/05/2026
1003967300.jpg

सरगुजा समय सूरजपुर :- लागातार राजस्व विभाग में ACB की घूसखोरों पर हो कार्यवाही हो रही हैं कार्यवाही होते तक मात्र हड़कंप मचा फहता हैं उसके ठीक बाद पुनः रिश्वतखोरों की जमात में नई चाहत जागने लगती हैं और पुनः खेल शुरू होता हैं घूसखोरी का।

दरअसल पूरा मामला जुडा हैं सूरजपुर जिले से यहाँ पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूरजपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ घूसखोर बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को नामांतरण के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों ACB ने गिरफ्तार कर लिया हैं ।

इस कार्रवाई ने राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों को उजागर करने का एक बार पुनः प्रयास किया हैं हालांकि राजस्व विभाग में घूसखोरी इस कदर व्याप्त हैं की महीने के 50-60 हजार वेतन पाने वाले करोड़ों के आसामी हैं जिनकी जाँच अत्यंत आवश्यक हैं।

फिलहाल ACB की टीम जुगेश्वर राजवाड़े से पूछताछ और मामले की गहन जांच में जुटी थी। अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *