22/05/2026
1001820566.jpg

सरगुजा समय अंबिकापुर :- सरगुजा में पुलिसिया व्यवस्था का बड़ा अजीब उदाहरण सामने आ रहा हैं कांग्रेस सरकार में भाजपा का आरोप लगता था की हर थाना की बोली लगाई जाती हैं जो ज्यादा अवैध उगाही करके देगा उसे थाना का प्रभारी बनाया जाता था वहीं आरोप अब भाजपा सरकार में कांग्रेस लगाती हैं की थाना की नीलामी हो रही हैं.

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर के सट्टा- जुआ खेलने वालों की बहार आ गई हैं उनके भी मौज होते नजर आ रहे हैं अब इन्हे जुआ- सट्टा खेलने के लिए इधर उधर भटकने की जरुरत नहीं पड़ती यह अब अंबिकापुर के नामचीन होटल में रूम बुक करवा लेते हैं उसके बाद शुरू होता हैं लाखों करोड़ों का फड़ जिसमे सम्बंधित थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध नजर आती दिख रही हैं।

सरगुजा संभाग में अभी पुलिस की नाकामयाबी बड़े पैमाने में सामने आ रही हैं जिसका सीधा असर आम जनता के ऊपर पड़ रहा हैं पुलिसिया व्यवस्था में अगर बात कही जाए तों इनकी पुलिसग व्यवस्था अत्यंत लाचारी भरी हैं.

शहर में सट्टा खेलवाने वाले होटल मालिक एवं जुवाड़ियों पर पुलिस की मेहरबानी क्यों बरस रही हैं यह समझने और समझाने की बात ही नहीं हैं शहर में बढ़ते अपराध का क्या मुख्य कारण क्या ऐसे थानेदार ही हैं जो अपराधियों की आव भगत एवं मासूम फरियादियों कों अपनी दबंगई दिखाते हैं यह अत्यंत रूप से विचारणीय हैं.

विशेष सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सटा- जुआ के होटल में सजने वाले फड़ में सम्बंधित थाना प्रभारी एवं उनके दलालों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका हैं जिसके कारण कार्यवाही के जगह चरण वंदन किया जा रहा हैं और लाखों करोड़ों का फड़ नामचीन होटल में रूम बुक कर किया जा रहा हैं और उसी के अवैध कमाई में सम्बंधित थाना प्रभारी एवं उनके दलाल भिड़े हुए हैं जिससे शहर में अन्य अपराध लागातार बढ़ते जा रहे हैं जिसका खामियाजा आम नागरिक कों भुगतना पड़ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *