20/11/2026
658 क्विंटल धान जब्त (1)


सरगुजा समय अम्बिकापुर 20 नवम्बर 2026/  जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा अंबिकापुर एवं श्रीगढ़ स्थित विभिन्न ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जांच के दौरान कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त जांच दल द्वारा यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कृष्णा ट्रेडिंग से 160 क्विंटल, महामाया ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 158 क्विंटल, आदर्श ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 140 क्विंटल तथा जे.के. ट्रेडिंग श्रीगढ़ से 200 क्विंटल धान जब्त किया गया। इस प्रकार चारों प्रतिष्ठानों से कुल 658 क्विंटल धान जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के भंडारण, परिवहन एवं व्यापार पर नियंत्रण रखने के लिए विभागीय टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *