21/09/2026
IMG-20260921-WA0220

सरगुजा समय अंबिकापुर :-

:- थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गया गिरफ्तार।


:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टॉर्च किया गया जप्त।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजा अगरिया साकिन श्रीगढ़ महादेव तालाब के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 11/09/26 की रात लगभग 10:30 बजे जब प्रार्थी अपने दोस्त बीरू के साथ घर पर था, तभी पुरानी रंजिश और तालाब में मछली मारने की बात को लेकर गोलू विश्वकर्मा घर में घुसकर प्रार्थी कों गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्के व टॉर्च से प्रार्थी कों मारपीट किया गया।

प्रार्थी के भाई – बहन ने बीच-बचाव किया तब आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस में अपराध क्रमांक 640/26 धारा 296, 351(3), 115(2), 331(6) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गोलू विश्वकर्मा को हिरासत में लिया गया जो पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना नाम गोलू विश्वकर्माआत्मज कौरू विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष साकिन साकिन नावागढ़ आलमबाग, महादेव तालाब के पास थाना कोतवाली अंबिकापुर का होंना बताया गया, पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टॉर्च जप्त किया गया है आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह आरक्षक आनंद गुप्ता, शिव राजवाड़े, अमित विश्वकर्मा सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *