18/09/2026
IMG-20260916-WA0248


सरगुजा समय बलरामपुर-रामानुजगंज:
जिले की रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी परवेश आलम (20 वर्ष), ग्राम सुंदरपुर, थाना सनावल का निवासी है।


क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाई जा रही थीं 9 भैंसें:- मामला 14 सितंबर का है, जब ग्राम औरंगा निवासी उदय कुमार सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ तस्कर 9 रास भैंसों को मारते-पीटते अत्यंत क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। लिखित शिकायत और देहाती नालसी के आधार पर रामचंद्रपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर एक आरोपी को उसी दिन रंगे हाथ धर दबोचा था और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।
पूछताछ में कबूला जुर्म


घटना के बाद से मामले में संलिप्त दूसरा आरोपी परवेश आलम फरार चल रहा था। पुलिस की सक्रियता से उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई, तो उसने मवेशी तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


इन धाराओं में दर्ज हुआ अपराध:- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज करते हुए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *