18/09/2026
IMG-20260918-WA0232


सरगुजा समय अंबिकापुर :-

प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा पूर्व के कार्यवाहै करते हुए 03 आरोपियों कों किया गया था गिरफ्तार।


खाता मे धोखाधड़ी एवं अपराध से सम्बंधित रकम ट्रांजेक्शन पाये जाने पर की गई कार्यवाही।


:साइबर ठगी के मामलो मे म्यूल एकाउंट का उपयोग करने वाले आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख़्त कार्यवाही।


⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (I4C) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूची अनुसार फर्जी मोबाइल नम्बरो कों जारी करने वाले पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं म्यूल अकाउंट खाता धारकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध मे पुलिस मुख्यालय रायपुर से दिशा निर्देश प्राप्त हुए है, साइबर पुलिस पोर्टल पर देश के विभिन्न राज्यों बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश से दर्ज शिकायतों के आधार पर सम्बंधित म्यूल बैंक खाते की जांच शुरू की गई थी।

जांच में पाया गया कि उक्त खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाताधारक सूरज यादव निवासी श्रीराम अस्पताल के पास अम्बिकापुर के नाम से संचालित हो रहा था। उक्त खाता, फर्जी सिम कार्ड फर्जीवाड़े के जरिए प्राप्त किए गया था।

मामले में पूर्व में आरोपी सूरज यादव, मुकेश त्रिपाठी एवं अमित मिश्रा उर्फ पहलू को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने आम लोगों को निजी कार्य का झांसा देकर छलपूर्वक उनके बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम कार्ड प्राप्त किए और कमीशन पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी व वित्तीय धोखाधड़ी के लिए उपलब्ध कराए।

बैंक खाते होल्ड होने पर साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों द्वारा पासबुक, एटीएम और दस्तावेज जला दिए गए थे। पूर्व गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध  थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 493/25 धारा 419, 420 भा. द. वि. एवं 238, 61(2), 111 (2) बी. एन. एस. के तहत अग्रिम कार्यवाही कर सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है।

मामले कों संज्ञान में पैकर डीआईजी एवं एसएसपी ससरगुजा राजेश अग्रवाल (भा. पु. से.) के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम कों मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण के अन्य फरार आरोपी कों गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में थाना कोतवाली एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा पिता स्व० त्रिभुवन सिन्हा उम्र 32 साल निवासी सत्तीपारा नेहरू वार्ड शिव मंदिर के पास थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा गोलमोल जवाब देकर विवेचना में सहयोग न करते हुए साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया गया।

आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में अग्रिम जांच विवेचना जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अदीप प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक नितिन सिन्हा, विवेक राय, शिव राजवाड़े, आनंद गुप्ता सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *