सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना सीतापुर पुलिस टीम की आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
:- नगद रकम चोरी करने की शंका कर आरोपी द्वारा मृतिका कों डंडे से गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।
:- आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं घटना के दौरान पहना गया लोवर किया गया जप्त।
:- गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष यादव साकिन सीतापुर द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27.08.2026 के सुबह 10:30 बजे मानकी उर्फ सन्तोषी को संजय चौहान 20 हजार रुपये नगद चोरी करने की शंका करते हुए डण्डा से मारपीट किया है, जिससे मानकी उर्फ सन्तोषी बेहोश हो गई, जिसे ईलाज के लिये अस्पताल सीतापुर लाये थे, जहाँ डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका की फौत हो जाना बताया गया है, कि प्रार्थी के रिपोर्ट की थाना सीतापुर में मर्ग / अपराध क्रमांक 327/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले कों संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना सीतापुर पुलिस टीम कों मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मृतिका मानकी उर्फ सन्तोषी के शव का पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. कराया गया, विवेचना दौरान आरोपी संजय चौहान पिता स्व. फुलसाय चौहान उम्र 36 वर्ष स्थाई पता ग्राम ठाकुरदिया थाना मदनपुर जिला रायगढ (छ.ग.) वर्तमान निवासी सीतापुर खालबगीचा थाना सीतापुर जिला सरगुजा (छ.ग.) को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को जुर्म कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक लकडी का डण्डा एवं घटना के दौरान पहना गया कपड़ा पेश करने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त डंडा एवं लोवर कों जप्त किया गया, प्रकरण सदर के आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुराम भगत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक तीजलाल आरक्षक राकेश यादव, धनकेश्वर यादव, मनोहर पैंकरा, शिव मूरत किंडो, अतुल कुमार शर्मा, रामप्रसाद लकड़ा सक्रिय रहे।
