24/06/2026
IMG-20260623-WA0275

सरगुजा समय अंबिकापुर :-
:- केद्रीय उड़नदस्ता टीम (खनिज शाखा) रायपुर के नगर सैनिक द्वारा रेत से भरे वाहन को अभिरक्षा मे ले जाने के दौरान रेत तस्करो द्वारा कारित की गई थी घटना।
:- आरोपियों के कब्जे से रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन किया गया जप्त।
:-मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश जारी, अन्य आरोपी भी जल्द होंगे गिरफ्तार।


मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी तारकेश्वर वर्मा साकिन ग्राम महोदी तिल्दा खरोरा रायपुर ग्रामीण द्वारा दिनांक 23/06/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नगर सैनिक के पद पर खनिज शाखा रायपुर में कार्यरत है कि दिनांक 22/06/26 को केन्द्रिय उडनदस्ता की टीम के साथ जांच हेतु सरगुजा संभाग आया था, जांच के दौरान उच्च अधिकारियो के निर्देश पर रेत से भरे वाहन को अभिरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रट परिसर अंबिकापुर ले के जा रहा था वाहन को ले जाते वक्त वाहन चालक सोनू टोप्पो ने वाहन मालिक का नाम लडडन खान बताकर प्रार्थी को धमकी दिया गया था, उपरोक्त रेत से भरे वाहन के गाधी चौक सिग्नल पहुंचने पर वाहन मालिक लडडन खान भी मौक़े पर आ गया और गाडी को रुकवाकर सभी मिलकर प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की वर्दी फाड़ने की कोशिश करने लगे तथा प्रार्थी को गाडी से उतार कर पीछे से पकड़ लिये और वाहन चालक खनिज मय वाहन को लेकर फरार हो गया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 386/26 धारा 191(2), 221, 121(1),132, 296, 351(3) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर रेत तस्करो को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर घेराबंदी की गई संयुक्त टीम के सतत प्रयास से 24 घंटे के भीतर मामले मे 02 आरोपियों को प्रकरण के हिरासत के लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) सोनू टोप्पो आत्मज धनसिंह टोप्पो उम्र 19 वर्ष (02) धनसिंह टोप्पो आत्मज रामजी टोप्पो उम्र 35 वर्ष दोनों साकिन सिलफिली पहाड़गाँव थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के साथ उक्त घटना कारित कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को छुड़ा कर ले जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, आरक्षक रमन मण्डल, राहुल सिंह, अमन पुरी, मनीष सिंह, सैनिक अनिल साहू सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *