सरगुजा समय अंबिकापुर :- 05जी सिम अपडेट करने के नाम से पीड़ितों का ई-सिम कर लेते थे एक्टीव।
पीएम डॉट आवास, योजना डॉट एपीके, पीएम डॉट किसान डॉट योजना डॉट एपीके, आरटीओ चालान डॉट एपीके, परिवहन डॉट एपीके के नाम का एपीके फाईल व लिंक भेजकर मोबाईल हैक कर साइबर ठगी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि पत्थलगांव जिला जशपुर निवासी उमेश खुटे दिनांक 11/09/2025 को पत्थलगांव थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके मोबाईल में लिंक भेजकर व 5जी सिम अपडेट करने के नाम से उसके खाते से 5,53,900/-रूपये की ऑनलाईन ठगी कर लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा प्रकरण की अग्रिम विवेचना हेतु साइबर रेंज थाना को सौंपते हुये तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
जिसके बाद नोडल अधिकारी साइबर रेंज थाना सरगुजा रेंज/नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी हेतु देवघर के लिए रवाना किया गया।
जो पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो ठगी करना स्वीकार किये। जिनके कब्जे से कुल 10 नग मोबाईल, पासबुक, चेकबुक एवं नगद 51000/-रूपये जप्त किया गया।
जिनके मोबाईल में एपीके फाईल भेजने का जानकारी मिला व पूछताछ पर करीब पूरे भारत में प्रतिदिन लगभग 2500 लोगों को एपीके फाईल भेजकर ठगी करना बताये।
एपीके फाईल भेजने के लिए मुख्य आरोपी ने कई एजेण्ट को काम पर रखा हुआ था, जो वर्तमान में लाखों लोगों को एपीके फाईल भेज चुके हैं, और काफी लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं।
जिसमें एपीके फाईल पर क्लिक करते ही लोगों के मोबाईल की सारी जानकारी उन्हें अपने मोबाईल पर प्राप्त होने लग जाती थी, जिसमें मुख्यतः सभी एसएमएस और ओटीपी को देखकर ठगी करते थे। बैंक ओटीपी के स्वयं पैसे का आहरण कर लेते हैं, तत्पश्चात् उसको अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर एटीएम मशीन से निकाल लेते हैं।
एपीके फाईल से प्रार्थी के मोबाईल का एक्सेस लेकर उससे ई-सिम के लिए अप्लाई किया गया, उसके बाद उस ई-सिम को खुद के मोबाईल में चालू करके युपीआई के जरिये पैसा ट्रांसफर करके पैसे को अन्य बैंक खातों के ट्रांसफर किया गया है।
साथ ही पूर्व में थाना कांसाबेल जिला जशपुर के अपराध क्रमांक 99/2025 के प्रकरण में मधुपुर जिला देवघर झारखण्ड एवं पत्थलगांव जिला जशपुर से गिरफ्तार 02 आरोपियों के द्वारा भी इसी प्रकार एपीके फाईल भेजकर 29,15000/-रूपये का ऑनलाईन फ्रॉड किया गया था।
जिसमें बैंक के गार्ड ने बैंक के एक ग्राहक रामनिवास राम पिता जमल राम के मोबाईल में मदद करने के बहाने एपीके फाईल डाउनलोड करा दिया था। बैंक गार्ड एवं गार्ड को एपीके फाईल फॉरवर्ड करने वाले आरोपी को मधुपुर जिला देवघर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया, इस पूरे एपीके फाईल गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पता-तलाश जारी है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपीगण
01. संतोष कुमार दास, 02. पप्पू महरा, 03. प्रयाग दास, 04. राजकुमार मण्डल, 05 आर्यन कुमार 06. नित्यानंद
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में रेंज साइबर थाना से निरीक्षक अश्वनी सिंह, निरीक्षक कलीम खान व अन्य पुलिस स्टॉफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

