26/05/2026
1001323604.jpg

ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश अब 28 मई को, राज्य शासन ने जारी की संशोधित अधिसूचना

 

सरगुजा समय अम्बिकापुर:-  छत्तीसगढ़ शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अनिवार्य सार्वजनिक अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूर्व में जारी अधिसूचना के तहत ईद-उल-जुहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026, बुधवार को घोषित किया गया था।

राज्य शासन ने उक्त आदेश में संशोधन करते हुए बकरीद का सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश 27 मई के स्थान पर 28 मई 2026, गुरुवार को घोषित किया है। पूर्व निर्धारित तिथि यानी 27 मई 2026 (बुधवार) को अब सामान्य कार्य दिवस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *